गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन: मुठभेड़ में एक घायल, पांच गिरफ्तार

0
IMG-20250402-WA0014

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

कोन (सोनभद्र)। दिन बुधवार 02 अप्रैल 2025 को मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे थाना कोन और थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चकरिया बॉर्डर के पास जंगल के रास्ते से बिहार/झारखंड गौ तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं की घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने का प्रयास किया, इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त कुर्बान अली पुत्र स्व. मोहम्मद खलील (निवासी–पनौरा, थाना माँची, जनपद सोनभद्र) के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी कोन भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी

इस अभियान में पुलिस ने कुल 05 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 39 गोवंश, 01 तमंचा (315 बोर), 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोन में निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है

मु0अ0सं0-67/2025: धारा 109 बीएनएस, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम

मु0अ0सं0-68/2025: धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!