भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अंबेडकर जयंती

0
IMG-20250414-WA0016

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन सोमवार 14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेणुकूट में भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस श्रद्धा पूर्वक उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं मिष्ठान वितरित करके मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा बाबा साहेब एक भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक औरमहान समाजसुधारक थे। उन्होने भारतीय संविधान का निर्माण करके दलित, पिछड़ों, आदिवासियों एवं महिलाओं को उनका हक प्रदान किया जिससे समाज में समानता हो सके। बाबा साहब दलितों पिछड़ों एवं महिलाओं के सम्मान के लिए जीवन भर समर्पित रहे किंतु मरणोपरांत भी कांग्रेस ने उनका कभी सम्मान नहीं किया। भाजपा समर्थित सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। चाहे पूर्व महामहिम रामनाथ कोविंद हो या महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी हो भारतीय जनता पार्टी ने ही बाबा साहेब को आदर्श के रूप में स्वीकार करते हुए दलित, पिछड़ों, आदिवासियों एवं महिलाओं को समाज में उचित स्थान प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी की अंत्योदय की विचारधारा भी बाबा साहब के विचारधारा का ही एक दूसरा रूप है जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्य कर रही है। इस मौके अभय सिंह, प्रेम शंकर रावत, आशीष मिश्रा, संध्या पांडे, सविता सिंह, अखिलेश दुबे, मारुति नंदन एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!