रेणुकूट में सुंदरीकरण एवं सेल्फी प्वाइंट का भव्य लोकार्पण
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को रेणुकूट नगर पंचायत द्वारा राज्य वित्त आयोग मद के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में सुंदरीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय एवं आवास परिसर के बाहर, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बने सुंदरीकरण एवं सेल्फी प्वाइंट का भव्य लोकार्पण किया गया।

इस आकर्षक स्थल का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह एवं प्रभागीय वन अधिकारी डॉ.भानेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ममता सिंह, वार्ड सदस्य चंदा देवी, उप प्रभागीय वन अधिकारी उषा देवी ने दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। सेल्फी प्वाइंट के निर्माण में इंटरलॉकिंग, रेलिंग, वृक्षारोपण और विद्युत सजावट जैसे कार्य शामिल रहे। कुल लागत लगभग 6 लाख रुपये रही है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, पिपरी वन रेंज अधिकारी राघवेंद्र कुमार, वन दरोगा छोटेलाल, संजीव कुमार, पारुल सिंह, रवि यादव, वनरक्षक मदनलाल, शैलेंद्र यादव, सभासद चंदा देवी, चंदन कुमार, अखिलेश, सानू सिंह, प्रीति सिंह, गोपाल सिंह, धर्मेंद्र, भरत, बबलू सिंह, सिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने सेल्फी प्वाइंट की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान अब शहर की पहचान बनेगा और पर्यावरण जागरूकता के साथ-साथ सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा देगा।
