आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, विज्ञान संकाय के अंकुर मेहता बने टॉपर

0
1

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 13 मई 2025 को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट ने वर्ष 2024-25 के सी.बी.एस.ई. बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में विज्ञान संकाय के अंकुर मेहता ने 97.4% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जगदीप सिंह (विज्ञान संकाय) ने 97% अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा काव्या कौशिक (वाणिज्य संकाय) ने 96.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक बार फिर प्रमाणित किया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या स्मिता साही ने बताया कि कुल 99 विद्यार्थियों में से 98 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। यह परिणाम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के समर्पण, मेहनत और अनुशासन का प्रतिफल है।

प्रधानाचार्या श्रीमती साही ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों को भी उनके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!