भावभीनी विदाई में भावुक हुआ पिपरी थाना, इंस्पेक्टर नागेश सिंह को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

0
IMG-20250611-WA0016

*इंस्पेक्टर नागेश सिंह को न्यायप्रिय, मधुरभाषी और रोबदार व्यक्तित्व का धनी बताया गया। वे गरीबों के मसीहा के रूप में भी पहचाने जाते रहे।*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन बुधवार 11 जून 2025 पिपरी थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर नागेश सिंह को मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। उनके दो माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए थाना परिसर में एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार उपस्थित रहे।

समारोह में पिपरी थाना के समस्त पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। उपस्थित जनसमूह की आंखें नम थीं, क्योंकि उन्होंने एक कर्मठ, न्यायप्रिय और जनहितैषी अधिकारी को अलविदा कहा।इंस्पेक्टर नागेश सिंह का कार्यकाल अल्पकालिक होते हुए भी बेहद प्रभावशाली रहा।
उन्होंने नगर में लंबे समय से चल रही जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाई। इसके साथ ही नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर कई नशा कारोबारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। उनका अपराध और अपराधियों के प्रति सख्त रवैया एवं आम जनता के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण उन्हें एक आदर्श पुलिस अधिकारी बनाता है।
इंस्पेक्टर नागेश सिंह को न्यायप्रिय, मधुरभाषी और रोबदार व्यक्तित्व का धनी बताया गया। वे गरीबों के मसीहा के रूप में भी पहचाने जाते रहे। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्होंने उचित समाधान किया और विश्वास कायम किया।इस अवसर पर उप निरीक्षक हरिराम यादव, दिलीप कुमार सिंह, रविशंकर पांडेय सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!