अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों पर वन विभाग की छापेमारी, एक चालक गिरफ्तार, दो ट्रक चालक फरार
(जी.के.मदान)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 19 जून 2025 को वन विभाग की टीम ने अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिपरी क्षेत्र के रिहन्द डैम के पास बीना से चंदासी मंडी जा रहे तीन ट्रकों पर छापा मारा। ट्रक नंबर UP 64 BT 4489, UP 64 BT 9844 और CG 15 EC 8494 में अवैध रूप से कोयला लदा था। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक ट्रक चालक रामभल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो ट्रकों के चालक रिंहद डैम की ओर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
गाड़ियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। जब्त ट्रकों के स्वामी का नाम सर्वेश सिंह (निवासी सिंगरौली) बताया गया है।
कार्रवाई का नेतृत्व रेंजर पिपरी राघवेंद्र कुमार कर रहे थे। उनके साथ वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल, संजीव, पारुल सिंह, तथा वनरक्षक हिमांशु मौर्य, शैलेन्द्र यादव, और न्यूनतम वेतनकर्मी मानरूप, हृदयनारायण भी मौजूद रहे।
गिरफ्तार चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 5/26, 41 और 42 के तहत विधिक कार्यवाही की गई है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
