थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता–चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पिपरी में पंजीकृत चोरी के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया है।
गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही:
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 24 जुलाई 2025 को रेनुकूट रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित तिराहे से रात करीब 9:45 बजे एक नफर वांछित अभियुक्त कपिल उर्फ बैला पुत्र स्व. पकौड़ी, निवासी वार्ड नं-01, मलिन बस्ती, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी मेराज उर्फ कल्लू पुत्र केदार उर्फ फिरोज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि कुछ सामान वह पहले ही बेच चुका है तथा शेष सामान बेचने की कोशिश में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से निम्न चोरी का सामान बरामद किया—
गैस सिलेंडर
वाइब्रेटर मशीन
बड़ा भगोना
तांबे का तार
अन्य घरेलू व इलेक्ट्रिक सामान
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं।
1. मु.अ.सं. 98/2025, धारा 305(a), 317(2), 331(2) BNS, थाना पिपरी
2. मु.अ.सं. 60/2019, धारा 457, 380, 411 भादवि
3. मु.अ.सं. 74/2023, धारा 379, 413, 411 भादवि
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
1. सत्येन्द्र कुमार राय – प्रभारी निरीक्षक, थाना पिपरी
2. उ.नि. दिलीप कुमार सिंह – थाना पिपरी
3. हे.का. प्रभु नारायण – थाना पिपरी
4. हे.का. योगेश यादव – थाना पिपरी
थाना पिपरी पुलिस की इस तत्परता और सतर्कता की स्थानीय जनमानस द्वारा सराहना की जा रही है।
