थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता, गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा गया
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा खोया हुआ एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया, जिससे पीड़ित समेत आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सराहना बढ़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झरना बस्ती धोबिया टंकी, रेनुकूट निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र किशोरी शाह का मोबाइल फोन हाल ही में कहीं खो गया था। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना पिपरी की साइबर टीम को दी। टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल की जानकारी यूपी कॉप एप्लीकेशन एवं https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर पंजीकृत कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु सभी थानों पर विशेष मोबाइल रिकवरी टीम गठित की गई है। इसी क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को एक अदद सैमसंग M13 मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया।
मोबाइल मिलने पर पीड़ित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस की तत्परता की सराहना की गई।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में शामिल रहे।
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी
2. उप निरीक्षक राजेश चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट
3. कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार सिंह
4. महिला कांस्टेबल अर्चना
थाना पिपरी पुलिस की यह पहल आमजन में सुरक्षा एवं भरोसे की भावना को और सुदृढ़ करती है।
