कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

0
IMG-20250725-WA0017

*? दिनांक: 25 जुलाई 2025

? स्थान: कैम्प कार्यालय, मीरजापुर*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने शुक्रवार को मीरजापुर स्थित कैम्प कार्यालय में परिक्षेत्र के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं श्रावण मास सहित आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

बैठक के प्रमुख निर्देश इस प्रकार रहे:

? अपराध और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई: सभी जनपदों में सक्रिय अपराधियों, गैंग व माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

? सोशल मीडिया की सख्त निगरानी: अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर संदिग्ध पोस्ट्स पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

? लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण: विशेषकर गंभीर अपराधों की विवेचनाओं को समयबद्ध ढंग से निष्पादित किया जाए। साथ ही वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर सुनिश्चित की जाए।

? गौ-तस्करी, अवैध शस्त्र, शराब तस्करी और महिला अपराधों पर विशेष फोकस: इन अपराधों में संलिप्त तत्वों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

? ऑपरेशन कन्विक्शन को गति दें: दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि अपराधियों में भय का माहौल बने।

? महिला सुरक्षा और जनजागरूकता: महिला बीट आरक्षियों द्वारा जनचौपाल और साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को सतर्क किया जाए।

? श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विशेष व्यवस्था: संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती, ड्रोन से निगरानी, चेकिंग अभियान और शांति समिति की बैठकों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जनसंपर्क व पीड़ितों से व्यवहार पर विशेष जोर

आईजी आर.पी. सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले पीड़ितों से मर्यादित व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान किया जाए।

साथ ही सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय रखते हुए जनता से सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं से अपील:

“कांवड़ यात्रा शांति, सहयोग और समर्पण से सम्पन्न हो—यही हम सबकी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आपके सहयोग और सुरक्षा के लिए तत्पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!