तरंगिनी महिला मंडल ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज उत्सव

0
IMG-20250802-WA0007

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 02 अगस्त 2025 को स्थान हिण्डाल्को ऑडिटोरियम, रेणुकूट तरंगिनी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का पारंपरिक उत्सव बुधवार को हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं के बीच न केवल आपसी सहयोग और सौहार्द का प्रतीक बना, बल्कि पारंपरिक भारतीय विरासत की झलक भी प्रस्तुत करता दिखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना और ‘सत्यम-शिवम्-सुंदरम’ गीत की मधुर प्रस्तुति से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंडल की सभी सदस्याएं पारंपरिक परिधानों एवं आभूषणों से सजी धजी हुई थीं। सात अलग-अलग समूहों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाली तीज की महत्ता को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर झूले की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी महिलाओं ने आनंद लिया। वहीं, सुंदर सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा।
क्लब की सचिव श्रीमती अर्चना ने इस अवसर पर कहा, “ऐसे पारंपरिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि महिलाओं के लिए आपसी संवाद और स्नेह का सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम में क्लब की वरिष्ठ सदस्याएं मधुमिता नायक, सीमा सिंह और मीता चौरसिया—की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के समापन पर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद सभी ने भरपूर लिया। उपस्थित सभी महिलाओं ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे एक यादगार तीज उत्सव करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!