इनर व्हील क्लब रेणुकूट ने “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता और हेल्थ सेशन के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे

0
IMG-20250804-WA0006

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन रविवार 03 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब रेणुकूट द्वारा “बेस्ट कम आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने पुराने या अनुपयोगी वस्तुओं से नई और उपयोगी चीजें बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन इंडियन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रिशु सक्सेना द्वारा किया गया, जिन्हें क्लब की ओर से एक प्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में अर्चना राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुनीता मिमानी द्वितीय और पुनीता अस्थाना तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान, प्रो हेल्थ कोच दीपांशी पांडे ने एक प्रेरणादायक हेल्थ सेशन लिया, जिसमें उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, समय पर भोजन करने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और आत्म-खुशी की जिम्मेदारी को समझने के लिए जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष उदिता बनर्जी ने उन्हें भी एक स्नेह भेंट देकर सम्मानित किया।

फ्रेंडशिप डे के मौके पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर क्लब की एकता और स्नेह को दर्शाया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट अल्पाहार के साथ हुआ।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष उदिता बनर्जी, पूर्व अध्यक्ष हनी सोमानी, कोषाध्यक्ष संध्या सिंह, आइसो डॉली बंसल, एडिटर सारिका मामंडिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!