आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया/राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को किया सम्मानित
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
सोनभद्र। दिन सोमवार 04 अगस्त 2025 पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का 53वां जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई।
मुख्य अतिथि एवं पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण जी को आयुर्वेद पुनर्जागरण का अग्रदूत बताते हुए उनके जीवन और कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर टीका, माल्यार्पण, आरती व पौधारोपण कर जन्मदिवस मनाया गया। कई गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों और योग साधकों की उपस्थिति रही। बहन शालिनी व छाया तिवारी ने समिति की सदस्यता भी ग्रहण की। जम
कार्यक्रम में योग प्रदर्शन, गीत, आयुर्वेदिक जानकारी, फल-मिष्ठान वितरण व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन सुनील श्रीवास्तव व अरुण कुमार ने किया।
