लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब द्वारा सीआईएसएफ यूनिट पिपरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
(आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन सोमवार 11 अगस्त 2025 को लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब द्वारा सीआईएसएफ यूनिट आर.पी.पी. पिपरी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सीआईएसएफ कर्मियों व स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न रक्त परीक्षण नि:शुल्क किए गए।

शिविर में किए गए प्रमुख परीक्षणों में हीमोग्लोबिन, फ़ास्टिंग ब्लड शुगर, भोजनोपरांत रक्त शर्करा, बेतरतीब खून की जांच एवं सीरम यूरिक एसिड टेस्ट शामिल थे। लगभग 50 लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के डेप्युटी कमांडर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु प्रसाद, बी.डी. यादव, श्याम लाल यादव एवं इकबाल हुसैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
