सोनभद्र में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

0
IMG-20250813-WA0005

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन मंगलवार 12 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भाजपा सोनभद्र नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण जयंती चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा रूबी प्रसाद और विशिष्ट अतिथि पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पांडे एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे।
स्वर्ण जयंती चौक पर आयोजित सभा में अतिथियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा— “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य देशवासियों को तिरंगा घर लाने और सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित करना है। तिरंगा हमारे देश की शान है और हर भारतीय इसके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर है। आजादी के 79वें वर्ष में यह अभियान व्यक्तिगत जुड़ाव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
भाजपा नगर महामंत्री पियूष त्रिपाठी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर पूरे देश में जोश और उमंग का माहौल है। घर-घर और सड़कों पर तिरंगे लहराते दिखाई दे रहे हैं। यह अभियान वर्ष 2022 में आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान प्रारंभ हुआ था और तब से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद अभिषेक गुप्ता और सह-संयोजक नीरज विश्वकर्मा रहे।
इस अवसर पर नगर मंडल प्रभारी परशुराम केसरी, पूर्व जिला मंत्री राज नारायण तिवारी, अजय मिश्रा, सुबोध अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रविंद्र केसरी, प्रकाश केसरी, राकेश मेहता, संदीप सिंह चंदेल, प्रिया सोनकर, रंजन पांडे, रितु अग्रहरी, महामंत्री नगर मंडल, नगर के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!