लगातार 27वें दिन रामगढ़ शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक पूजन

0
IMG-20250806-WA0024

*’हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर*

*भिखारी बाबा आश्रम में सावन के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन बुधवार 06 अगस्त 2025 को रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम के प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार को सावन मास के 27वें दिन भी रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
पूजन कार्यक्रम में दीपक केसरी, रूपेश केसरी, सोनू, जयराम प्रधान, उर्मिला देवी, निक्की केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कालो देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य राधे कृष्ण तिवारी एवं आचार्य कौशल तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं से गंगाजल और दुग्ध से भगवान शंकर का अभिषेक कराया गया।
इस मौके पर भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल और भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पूरे सावन माह प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।
रुद्राभिषेक के बाद हुई भव्य आरती में भइया लाल, राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज समेत अनेक संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
इस आयोजन के दौरान मंदिर का संपूर्ण परिसर शिवमय वातावरण में रंग गया और श्रद्धा से ओतप्रोत श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे एक आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!