महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्सव की तैयारी बैठक आज
पिपरी (सोनभद्र)। दिन सोमवार 06 अक्टूबर 2025 को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा सोनभद्र (उ०प्र०) के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती (प्रकट उत्सव) आगामी 07 अक्टूबर 2025 को मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि पार्क, न्यू मार्केट तुर्रा, पिपरी में हर्षोल्लासपूर्वक मनाई जाएगी।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा सोनभद्र के अध्यक्ष नरेश वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के साथ जयंती समारोह को दिव्य एवं भव्य रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी आदरणीय बुजुर्गों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ईष्ट मित्रों एवं युवा साथियों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन अपेक्षित है। इसी क्रम में आवश्यक विचार-विमर्श हेतु आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 (सोमवार) की शाम 6 बजे महर्षि वाल्मीकि पार्क, न्यू मार्केट तुर्रा, पिपरी में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई है।
अध्यक्ष नरेश वाल्मीकि ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “यह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम हम सबका अपना उत्सव है, अतः इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।”
