जीआईसी पिपरी में पुरस्कार एवं स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन

0
IMG-20260108-WA0007

*मेधावी छात्र सम्मानित, निर्धन विद्यार्थियों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा*

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 08 जनवरी 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में स्वर्गीय श्री कालूराम बुनकर स्मृति शैक्षिक एवं धार्मिक विकास संस्थान, जयपुर के सौजन्य से भव्य पुरस्कार एवं स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु सहायता प्रदान करना रहा।

समारोह में कक्षा 9 से 12 तक अपने-अपने वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं मयंक कुमार पांडेय, सत्यम, पूनम कुमारी, आयुष, रोहित कुमार, मान्यतादीप, हिमांशु सिंह, अंजलि गौतम, अशोक कुमार, आदित्य कुमार, आरती यादव एवं प्रीति सोनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के निर्धन एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर प्राप्त करने वालों में सूरज, विक्रम, रामसागर, नीरज कुमार, मीनू, प्रीति, आयुष, विष्णु, रमाशंकर, राकेश कुमार, पूनम, शिवानी, सत्यम सिंह, सुनैना, ममता कुमारी, कामीन, अंजलि यादव, पंकज कुमार, रोहित, महिमा, सुनील कुमार, आदित्य कुमार, संजना, सुरेश कुमार सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वर्गीय श्री कालूराम बुनकर के सुपुत्र एवं अधीक्षण अभियंता, रिहंद परियोजना ओबरा-पिपरी श्री सुरेश चंद्र बुनकर रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट अनिल कुशवाहा, समाजसेवी लोकाभिराम त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, अरविंद कुमार एवं शशिकांत राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के वरिष्ठ प्रवक्ता, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अवाक ने किया। समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री सुरेश चंद्र बुनकर के कर-कमलों से पुरस्कार एवं स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री कालूराम बुनकर स्मृति शैक्षिक एवं धार्मिक विकास संस्थान, जयपुर द्वारा किए जा रहे इस प्रेरणादायी एवं सराहनीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!