थाना पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260121-WA0003

*₹1.17 करोड़ की अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़*

*1019 पेटी में 23,508 शीशी (9088.02 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, ट्रक व मोबाइल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार*

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर संचालित अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर ₹1.17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब एवं अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक पिपरी श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का विवरण

दिनांक 20.01.2026 को थाना पिपरी क्षेत्र अंतर्गत हाईटेक तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खाड़पाथर, थाना हाथीनाला के जंगल मुख्य मार्ग से एक कंटेनर के माध्यम से झारखंड के रास्ते रांची होते हुए बिहार के लिए अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा कंटेनर को रोककर चालक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम, निवासी—रूपसर बलाड़, तहसील पोखरण, थाना फलसूण्ड, जिला जैसलमेर (राजस्थान), उम्र लगभग 33 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

1019 पेटी में कुल 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब

(कुल मात्रा — 9088.02 लीटर)

अनुमानित कीमत — ₹82,00,000/-

01 कंटेनर ट्रक (अनुमानित कीमत — ₹35,00,000/-)

01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

₹950/- नगद (जामा तलाशी से)

शराब का ब्रांडवार विवरण :

MC DOWELL NAL (750 ML) — 40 पेटी

ROYAL STAG (750 ML) — 499 पेटी

ROYAL STAG (375 ML) — 250 पेटी

ROYAL STAG (180 ML) — 230 पेटी

पूछताछ में अहम खुलासे

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी रोहतक (हरियाणा) द्वारा लुधियाना क्षेत्र से शराब लोड कराई जाती थी। अभियुक्त उससे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में रहता था तथा इस बार प्रवीण कुमार वाराणसी तक उसके साथ आया था।

रांची पहुंचने पर कंटेनर को किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया जाता था, जो शराब बिहार ले जाता था। प्रत्येक चक्कर के बदले अभियुक्त को ₹50,000/- मेहनताना दिया जाता था।

अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वाहन पर जानबूझकर फास्टैग नहीं लगाया जाता था, ताकि टोल टैक्स के माध्यम से पहचान न हो सके। इससे पूर्व वह 5–6 बार इसी तरह शराब की खेप पहुंचा चुका है।

वांछित अभियुक्त

प्रवीण कुमार, निवासी — रोहतक, हरियाणा

चाफियार अली पुत्र साबेद अली, निवासी — पी.आर. हिल, कोहिमा (वाहन स्वामी)

कानूनी कार्रवाई

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0-13/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस एवं 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक — सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी

उ0नि0 — संजय सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट

उ0नि0 — दिलीप कुमार सिंह

हे0का0 — प्रभूनारायण

हे0का0 — नवीन कुमार गिरी

हे0का0 — मनीष कुमार सिंह, चौकी रेनुकूट

हे0का0 — चन्दन मिश्रा

का0 — प्रदीप कुमार पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!