अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्क्स ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

0
IMG-20260122-WA0008

(जी.के. मदान/आदित्य सोनी)

डाला (सोनभद्र)। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत दिनांक 21 जनवरी 2026 को स्किल ट्रेनिंग सेंटर, डाला में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रमुख श्री संदीप हिवरेकर के दिशा-निर्देशन तथा मानव संसाधन प्रमुख श्री संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में कैप्टन रोहित फरासी द्वारा ग्रामीण युवाओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर वीडियो के माध्यम से जागरूक किया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर आकर्षक पोस्टर भी बनाए गए। वहीं जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों ने आम राहगीरों को रोककर चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने तथा ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए, जिससे रात्रि में दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
सीएसआर प्रमुख श्रीमती निशा तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और उसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सीएसआर अधिकारी श्री रोहित श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!