साइबर फ्रॉड पर पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता

0
IMG-20260123-WA0004

*पीड़िता के खाते में वापस कराए गए 20 हजार रुपये*

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 22 जनवरी 2026 को “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” के मूल मंत्र को साकार करते हुए थाना पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड की शिकार एक महिला पीड़िता को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की तत्परता से फ्रॉड की गई 20,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के खाते में वापस कराई गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना पिपरी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।

थाना पिपरी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-07, हिण्डालको कॉलोनी, रेणुकूट निवासी सुधा देवी पत्नी गणेश सिंह के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर उनके खाते से 20,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए थे। पीड़िता की शिकायत पर साइबर टीम ने तत्काल बैंक से पत्राचार कर धनराशि को होल्ड कराया तथा नियमानुसार नोटिस जारी कर पूरी धनराशि को पीड़िता के मूल खाते में वापस कराया।

राशि प्राप्त होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना पिपरी के अधिकारी-कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

प्राप्त धनराशि का विवरण

➡️ 20,000/- रुपये

बरामदगी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय — थाना पिपरी

उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह — थाना पिपरी

हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव — थाना पिपरी

महिला आरक्षी अर्चना — थाना पिपरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!