ग्रासिम केमिकल डिवीजन रेणुकूट में क्लोरीन गैस रिसाव पर मॉक ड्रिल

0
IMG-20260122-WA0039

*संभावित औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन व उद्योग ने किया संयुक्त अभ्यास*

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में स्थित रासायनिक उद्योगों में किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के उद्देश्य से ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, केमिकल डिवीजन, रेणुकूट के परिसर में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वार्षिक मॉक रिहर्सल (अभ्यास) का आयोजन 20 जनवरी 2026 को सुबह 11:20 बजे किया गया। इस मॉक ड्रिल की अध्यक्षता सहायक निदेशक, कारखाना श्री नवदीप श्रीवास्तव ने की।

मॉक रिहर्सल की पूर्व कार्य योजना इकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग के मार्गदर्शन में तैयार की गई। आयोजन से पूर्व सहायक निदेशक, कारखाना श्री नवदीप श्रीवास्तव, मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे एवं संरक्षा प्रबंधक श्री जुगराज सिंह भदौरिया द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला संकट समूह के सदस्य, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी, पत्रकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन एवं क्लोरीन से संबंधित तकनीकी जानकारी श्री राजन पाठक (FH-Technical) द्वारा साझा की गई। कार्यक्रम का संचालन संरक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार शुक्ला ने किया।

काल्पनिक दुर्घटना का परिदृश्य

मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक दुर्घटना दर्शाई गई, जिसमें GCA-रेणुकूट कारखाने के श्रीराम मंदिर (आँवला वाटिका) के समीप दो ट्रकों की टक्कर के कारण ट्रक पर लदे 900 किलोग्राम क्षमता के दो क्लोरीन टनर नीचे गिर गए तथा टनर के वाल्व से काल्पनिक क्लोरीन गैस रिसाव होना दर्शाया गया, जिसका फैलाव हवा की दिशा में तेजी से होने लगा।

सूचना मिलते ही ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की प्रशिक्षित आपातकालीन टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सड़क के दोनों ओर यातायात रोकते हुए गैस रिसाव को नियंत्रित किया गया तथा घटना की सूचना तुरंत जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को दी गई। संयुक्त प्रयासों से अल्प समय में स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में ले लिया गया।

इस अभ्यास के दौरान सहायक निदेशक, कारखाना (वाराणसी क्षेत्र) के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्यवाहियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

मुख्य अवलोकन व संदेश

मॉक ड्रिल के दौरान सहायक निदेशक, कारखाना श्री नवदीप श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों को MAH उद्योगों के प्रति जागरूक करना, हवा की दिशा की जानकारी देना तथा रसायनों के परिवहन से जुड़े ड्राइवरों को प्रशिक्षण देना अत्यंत आवश्यक है।

करीब 11:41 बजे स्थिति सामान्य होने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया गया कि यह एक मॉक रिहर्सल थी। साथ ही नागरिकों को ऐसी आपदा की स्थिति में क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश कुमार (DH-ER) द्वारा किया गया।

उपस्थित प्रमुख अधिकारी व प्रतिनिधि

कार्यक्रम में श्री विवेक गुप्ता (FH-PGD), श्री अधिराज मोहन राय (FH-VAP), श्री पी.सी. मौर्या (Central Safety), श्री विनय यादव (DH-Env.), श्री राकेश मिश्रा (DH-CAP), डॉ. अनिल त्रिपाठी (CMO), श्री राजेश सिंह (CSO), श्री आदर्श कुमार (Logistics), श्री शिवेंद्र सिंह (संरक्षा अधिकारी), श्री केशरी त्रिपाठी (फायर ऑफिसर), श्री अभय कुमार (SH-CAP), श्री कृष्णवेन्द्र सिंह (SH-VAP), श्री कुनाल शर्मा (SH-CAP), श्री धवलगिर गोस्वामी (SH-VAP), श्री रतीश मिश्रा (SH-PGD), श्री मनीष नागवंशी (हिंडाल्को, रेणुकूट) सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि श्री जे.एस. तिवारी (हिंडाल्को, रेणुकूट), श्री अरविंद सिंह व श्री कुमार हर्षवर्धन (हिंडाल्को, रेनुसागर), श्रीमती लिंडा सचरिया (एनटीपीसी-रिहंद) एवं श्री प्रियंक केडिया (OMAL) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!