रेनुकूट को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज की शुरुआत

0
IMG-20260208-WA0004

(आदित्य सोनी)

रेनुकूट (सोनभद्र)। क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सुनीता फाउंडेशन द्वारा संचालित जे.डी. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार, 08 फरवरी 2026 को किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त यह अस्पताल माँ काली मंदिर के सामने, रेनुकूट में स्थित है, जहां अब आमजन को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जांच और उपचार शुल्क न्यूनतम रखा गया है। अस्पताल में ओपीडी परामर्श मात्र ₹50, ईसीजी ₹50, फेफड़ों की जांच (PFT) ₹300, एक्स-रे ₹150 तथा अल्ट्रासाउंड (USG) ₹500 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
भर्ती मरीजों (IPD) के लिए भी विशेष रूप से किफायती व्यवस्था की गई है। यहां बेड चार्ज ₹75 प्रतिदिन तथा नर्सिंग चार्ज ₹100 प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। साथ ही दवाइयों पर 30 प्रतिशत तक की छूट और विभिन्न प्रकार की सर्जरी पर भी लगभग 30 प्रतिशत तक की रियायत प्रदान की जा रही है।
अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं सोनोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशी जायसवाल (M.B.B.S., PGDS, FGO-USA, HIMS वाराणसी) अपनी सेवाएं दे रही हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य रेनुकूट एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों पर निर्भर हुए बिना गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराना है।
अस्पताल से जुड़े लोगों ने बताया कि “स्वस्थ रेनुकूट – सुरक्षित परिवार” के संकल्प के साथ यह संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेगी।
संपर्क: 9544635776, 6268309638
पता: माँ काली मंदिर के सामने, रेनुकूट, सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!