इकाई प्रमुख मनीष गर्ग ने सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने का दिया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

0
IMG-20260314-WA0009

*ग्रासिम इंडस्ट्रीज में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन, शून्य दुर्घटना लक्ष्य पर दिया गया जोर*

*समापन समारोह में सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देते हुए कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान करते इकाई प्रमुख मनीष गर्ग एवं अन्य अधिकारी।*

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, केमिकल डिवीजन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रमुख नियमों, सुरक्षित कार्य पद्धति तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख मनीष गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा के मार्ग पर संस्थान के सभी विभाग आपसी सहभागिता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्लांट के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई सेफ्टी गैलरी सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे अपनाकर कर्मचारी सुरक्षा को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के बाद सुधारात्मक कार्यवाही (Corrective Action) करना आवश्यक होता है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है कि कार्यों में निवारक कार्यवाही (Preventive Action) की संस्कृति विकसित की जाए। यदि प्रत्येक कर्मचारी इस सोच को अपनाए, तो संस्थान निश्चित रूप से शून्य दुर्घटना (Zero Accident) के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

समारोह के दौरान इकाई प्रमुख एवं सभी फंक्शनल हेड्स द्वारा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जुगराज सिंह (हेड, संरक्षा विभाग) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजन पाठक (फंक्शनल हेड टेक्निकल), राजीव दुबे (फंक्शनल हेड HR), विवेक गुप्ता (फंक्शनल हेड पावर प्लांट), अधिराज मोहन राय (फंक्शनल हेड VAP), मनीष जैन (फंक्शनल हेड फाइनेंस एवं कमर्शियल), प्रेम चन्द्र मौर्य (सेंट्रल सेफ्टी) सहित सभी विभागाध्यक्ष, सेक्शन हेड एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन विवेक गुप्ता (फंक्शनल हेड पावर प्लांट) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!