'कनाडा आतंकियों को देता है शरण', विदेश मंत्री जयशंकर बोले- हमें सबूत का इंतजार, अमेरिका से हुई बात
S Jaishankar on Canada Row: एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमरीकी एनएसए सुलिवन और विदेश मंत्री ब्लिंकन से कनाडा के मसले पर बात हुई है. उन्होंने अपने विचार और असेसमेंट रखा और हमने अपनी बात रखी. विदेश मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कनाडा चरमपंथी और आतंकी तत्वों को पनाह देता है और भारत ने इस संबंध में अपनी चिंताओं से संयुक्त राज्य अमेरिका को अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि कनाडा में हमारे राजनियक दूतावास और कॉन्सुलेट दफ्तर जाने में असुरक्षित महसूस करते हैं. हमें सार्वजनिक तौर पर धमकी मिली है, जिसकी वजह से वीजा ऑपरेशन निलंबित करना पड़ा है.