पुणे: ‘बेटे की मौत हो गई है डीजे मत बजाइए…’, गुस्साई भीड़ ने परिवार को पीटा
गणेशोत्सव के दौरान डीजे पर तेज आवाज गाने बजाने पर आपत्ति जताने पर एक शोक संतप्त परिवार पर लोगों ने हमला कर दिया. यह घटना सोमवार को तब हुई जब एक स्थानीय गणेशोत्सव मंडल द्वारा निकाला गया विसर्जन जुलूस पुणे के इस जुड़वां शहर के सोमाटने फाटा इलाके में शिंदेवाड़ी पड़ोस से गुजर रहा था. बच्चे की मौत से परिवार शोक में था और इसी को लेकर कुछ लोगों ने डीजे की आवाज पर जलूस निकालने वालों को टोक दिया. इसके बाद भड़के लोगों ने हमला कर दिया.