थाना पिपरी पुलिस द्वारा एक किलो 450 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ एक गिरफ्तार
(आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिहं के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिन शनिवार को क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्ता सोना देवी पत्नी बनारसी निवासी चाचा कालोनी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के पास से एक किलो 450 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
