एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 79वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक
(आदित्य सोनी)
सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के सी वी रमन सभागार में मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 79वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों मे राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं जुलाई से सितम्बर, 2023 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करना है।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं हिंदी मे उत्कृष्ट कार्य कर रहें कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर और काम हिंदी में करने के लिए कहा।
बैठक के आरंभ मे सर्वप्रथम कार्यपालक (मानव संसाधन-नैगम संचार एवं राजभाषा) शिक्षा गुप्ता द्वारा महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजेश भारद्वाज, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रबीर कुमार बिस्वास, महाप्रबंधकगण एवं समिति के अन्य सदस्यों का अभिनंदन कर जुलाई से सितम्बर, 2023 तिमाही के दौरान राजभाषा अनुभाग की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी व विगत बैठक के दौरान लिए गए विभिन्न निर्णयों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। अंत में बैठक का समापन सभी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
