सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता, 1.300 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20250407-WA0013

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन सोमवार 07 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक शशिभूषण एवं उनकी टीम ने रेलवे स्टेशन रेनुकूट के पीछे मलीन बस्ती रोड पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विश्वकर्मा पुत्र राजा मद्रासी निवासी वार्ड नं0-01, मलीन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।

अभियुक्त के कब्जे से 1.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-56/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में मा0 न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त अन्य तस्करों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!