इनर व्हील क्लब द्वारा कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन

0
IMG-20250409-WA0013

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन बुधवार 09 अप्रैल 2025 को हिंडाल्को के माध्यम से हिंडालको कॉलोनी में कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हिंडालको कॉलोनी स्थित (BICA) बीका इंस्टीट्यूट की सभी छात्राएं भाग ली।

रैली का उद्देश्य 13 से 45 साल तक की महिलाओं और बच्चियों को गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए टीके लगाने के महत्व के बारे में जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ (BICA) बीका इंस्टीट्यूट से हुआ और यह एच टाइप से होती हुई हिंडालको शॉपिंग मॉल के पास समाप्त हुई।

इस दौरान शॉपिंग मॉल में सुषमा डांस टीचर के छात्रों द्वारा गर्भाशय कैंसर के बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया और नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले बच्चों को इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष हनी सोमानी ने पुरस्कार प्रदान किए।

रैली में इनर व्हील क्लब रेणुकूट, इनर व्हील क्लब दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज का विशेष योगदान रहा। क्लब की सदस्याओं ने हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर कैंसर से बचाव का संदेश दिया, जबकि श्रीमती पोद्दार ने वाहन से माइक द्वारा लोगों को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए

जागरूक किया। इस पहल को नगरवासियों ने खूब सराहा और इसे सफल बनाने में इनर व्हील क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!