वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार पांडे जी को सम्मानित किया गया

0
IMG-20250409-WA0028

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

प्रयागराज। दिन बुधवार 09 अप्रैल 2025 को प्रयागराज हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता और सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वन अधिकारी विनोद कुमार पांडे जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाई कोर्ट के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उपस्थिति दर्ज की और उनके योगदान को सराहा।
विनोद कुमार पांडे जी, जो कि मृदु भाषी और समाजहित में कई कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहे हैं, ने अपने वन विभाग में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। वे वन विभाग में कई महत्वपूर्ण और सुशोभित पदों पर कार्यरत रहे और अपने कार्यों से विभाग को गौरवान्वित किया।
समारोह में, पांडे जी ने हाई कोर्ट के सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन की सफलता उनके सहयोग और समर्थन का परिणाम है। यह सम्मान उनके द्वारा समाज और वन विभाग में किए गए कार्यों की सराहना के रूप में दिया गया है।
इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पांडे जी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!