इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

0
IMG-20250412-WA0015

*थाना पिपरी में हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन शनिवार 12 अप्रैल 2025 को शनिवार को थाना पिपरी परिसर में एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई दी गई। शासन-प्रशासन की मंशा के अनुसार उनका तबादला गैर जनपद में किया गया है।

उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह में क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार थे।
इस अवसर पर पिपरी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, इंस्पेक्टर क्राइम श्रीराम यादव, रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे, एस एस आई शशि भूषण सहित थाना पिपरी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
समारोह में एडवोकेट आफताब अहमद, एडवोकेट विवेक केसरी, रमाशंकर अग्रहरि, विजय केसरी, पत्रकार शेख जलालुद्दीन एवं जी.के. मदान ने भी शिरकत की। वक्ताओं ने इंस्पेक्टर सिंह के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखा बल्कि अपराधियों और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति स्थापित की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि उनका व्यवहार आमजन के प्रति हमेशा विनम्र और सहयोगात्मक रहा। रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने भी उनकी कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अंत में, नम आंखों से इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्दीन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!