ग्रासिम द्वारा किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
(आदित्य सोनी)
रेनुकूट (सोनभद्र)। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के ईकाई प्रमुख मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, राकेश कुमार प्रमुख (कर्मचारी संबंध), ज्योत्सना सिंह -सेक्शन हेड (कर्मचारी संबंध) के मार्ग दर्शन में संचालित सी०एस०आर कार्यका के अंतर्गत माह के प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसकी कड़ी में शुकवार को ग्रामसभा रनटोला के प्राथमिक विद्यालय मनरहवा टोला में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिससे कुल करीब 75 मरीज लाभान्वित हुये तथा शनिवार को ग्रामसभा मकरा के बिजूल कारिया टोला में भी स्थानीय राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकरा (सेन्दूर) के सपना (एनम) एवं बसरुनिषा (आँगनबाड़ी), कमला देवी (आशा) के संयुक्त प्रयास द्वारा एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिससे कुल करीब 44 मरीज लाभान्वित हुये। इस प्रकार दोनों चिकित्सा शिविरों से कुल करीब 119 मरीजों का निःशुल्क उपचार के साथ-साथ उनमें दवायें भी वितरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के OHC विभाग के महिला चिकित्सक (आयुर्वेद) डा० विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, संतोष कुमार तथा सी०एस०आर० विभाग के अधिकारी अर्चना तिवारी के संयुक्त प्रयास द्वारा उक्त दोनों ग्रामसभाओं में करीब 119 मरीजों को इस गर्मी से राहत दिलाने हेतु एक-एक ORS का पैकेट भी वितरित किया गया। चिकित्सा शिविरों के दौरान डा० विजय लक्ष्मी त्रिपाठी एवं ग्रामीण विकास अधिकारी अर्चना तिवारी द्वारा सभी मरीजों को अनावश्यक धूप में न निकलने एवं गर्मी से राहत हेतु ORS का सेवन करने के साथ-साथ अधिक मात्रा में जल का सेवन करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उक्त ग्रामसभाओं के सरला मिश्रा, राजकुमार, पूर्व प्रधान रामभगत यादव, रणजीत सिंह, सरस्वती देवी, परबत खरवार, केवल राम आदि लोगों द्वारा अहम भूमिका निभायी गयी जिसके लिये संस्थान के अर्चना तिवारी (CSR विभाग) द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।
