लखनऊ में अपना दल (एस) की प्रांतीय मासिक बैठक सम्पन्न, पूर्व फॉरेस्ट ऑफिसर विनोद कुमार पांडे हुए पार्टी में शामिल

0
IMG-20250503-WA0004

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

लखनऊ। दिन शुक्रवार 02 मई 2025 को अपना दल (एस) की प्रांतीय मासिक बैठक आज लखनऊ में हर्षोल्लास और संगठनात्मक मजबूती के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल जी तथा उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल जी ने की।
इस विशेष अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल जी द्वारा पूर्व फॉरेस्ट ऑफिसर एवं अधिवक्ता हाई कोर्ट इलाहाबाद विनोद कुमार पांडे जी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र में नई शक्ति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विधि मंच प्रयागराज सुनील पटेल ‘रॉयल’, विधानसभा उपाध्यक्ष ओबरा सोनभद्र दुर्गेश चौबे, रमेश पांडे, आशीष पांडे सहित कई अन्य सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!