दिग्गज पत्रकार डॉ. के. विक्रम राव का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

0
IMG-20250512-WA0009

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

लखनऊ। दिन सोमवार 12 मई 2025 को भारतीय पत्रकारिता जगत ने आज अपना एक प्रमुख स्तंभ खो दिया। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. के. विक्रम राव का आज प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली।
डॉ. राव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों तक सक्रिय रहते हुए श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया। उनके जीवन का हर चरण संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतवादी विचारधारा और निर्भीक लेखनी का प्रतीक रहा।
उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु 703, पैलेस कोर्ट अपार्टमेंट, निकट कांग्रेस कार्यालय, मॉल एवेन्यू, लखनऊ में रखा गया है। उनके निधन से सम्पूर्ण मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!