थाना पिपरी इंस्पेक्टर ने अनूठे तरीके से मनाया जन्मदिन, किया वृक्षारोपण

0
IMG-20250512-WA0014

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन सोमवार 12 मई 2025 को जनपद सोनभद्र के लोकप्रिय थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने सोमवार को अपना जन्मदिन एक विशेष और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाया। वर्तमान में थाना पिपरी के प्रभारी निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे नागेश सिंह ने इस अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने पीपल, पाकड़, गूलर, नीम एवं बरगद जैसे छायादार और औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाए। इस मौके पर पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह सहित थाना पिपरी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इंस्पेक्टर नागेश सिंह का यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा देता है कि विशेष अवसरों को प्रकृति के नाम समर्पित कर उन्हें और भी सार्थक बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!