इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर डेंटल कैंप व सम्मान समारोह आयोजित किया

0
IMG-20250702-WA0002

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा मंगलवार को इंडियन लिटरेसी स्कूल में एक विशेष डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. आकिफ ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें मौखिक स्वच्छता व नियमित ब्रश करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका जीनत एवं अन्य शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा उदिता बनर्जी, सचिव ममता बंसल, सारिका मामंडिया, डॉली बंसल, रूपा कालंद्री, विनीता बंसल और संध्या सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। डॉ. आकिफ को उनके सेवाभाव के लिए सम्मानित भी किया गया।
शाम को ICH में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर क्लब की चार्टर सदस्य व हिंडाल्को की वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रेमलता यादव को सम्मानित किया गया। उन्होंने जरूरतमंद किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व हाइजीन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किशोरियों को सेनेटरी पैड, बिस्किट और फल वितरित किए गए। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में डॉक्टर को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में क्लब की सभी सदस्याएं सक्रिय रहीं, वहीं पूर्व अध्यक्षा हनी सोमानी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!