मोहर्रम को लेकर रेणुकूट व पिपरी में निकाला गया फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
IMG-20250704-WA0021

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शुक्रवार 04 जुलाई 2025 को

आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में आज रेणुकूट एवं पिपरी नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पिपरी चौराहे से प्रारंभ होकर रेणुकूट के मूर्तवा खरपत्थर तक निकाला गया।

फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर पिपरी सत्येंद्र राय, रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे, थाना पिपरी के सभी उप निरीक्षक एवं भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए 112 नंबर की पुलिस गाड़ियां एवं पीएसी बल भी मार्च में सम्मिलित रहे।

फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!