इनरव्हील क्लब का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शुक्रवार 04 जुलाई 2025 को
इनरव्हील क्लब का नए सत्र के लिए पदभार समारोह आज हिंडालको स्थित ICH मॉल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी समिति ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में उदिता बनर्जी ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में शपथ ली, वहीं ममता अग्रवाल को उपाध्यक्ष, हनी सोमानी को पूर्व अध्यक्ष, ममता बंसल को सचिव, संध्या सिंह को कोषाध्यक्ष, डॉली बंसल को अंतरराष्ट्रीय सेवा संयोजिका एवं सारिका मावंडिया को संपादक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा ममता सिंह रहीं, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं एवं क्लब द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान अर्चना उपाध्याय, सपना गोयल एवं मीना अग्रवाल को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई और प्रतीक रूप में पिन पहनाई गई।
समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए क्लब द्वारा बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को इनरव्हील लोगो युक्त छाते वितरित किए गए।समारोह का संचालन सुनीता मिमानी ने सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ किया गया, जिसमें क्लब की अनेक सदस्यों ने भाग लेकर समारोह को सफल बनाया।
