थाना पिपरी में “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण

0
IMG-20250709-WA0023

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन बुधवार 09 जुलाई 2025 को

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज थाना पिपरी के प्रांगण में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे, थाना पिपरी के सभी उपनिरीक्षक, दीवान एवं कांस्टेबलगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और मातृसम्मान के भाव को जागृत करना है।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने कहा कि, “वृक्ष धरा का भूषण हैं। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित वातावरण की नींव भी रखी जाती है। हमें इस मुहिम को एक जनआंदोलन का रूप देना चाहिए।”वृक्षारोपण के बाद सभी अधिकारियों ने पौधों की देखभाल व संरक्षण का भी संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!