खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर की सैंपलिंग, फल विक्रेताओं को दी सख्त हिदायत

0
1000561665

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 08 जुलाई 2025 को सोनभद्र जनपद से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. मंगल मूर्ति ने सोमवार को रेणुकूट एवं पिपरी क्षेत्र की उचित दर राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत गरीबों को वितरित किए जा रहे चावल एवं गेहूं की सैंपलिंग स्वयं अपने सहायक के साथ की।

निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सरकार द्वारा निःशुल्क वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं। इस दौरान अधिकारी ने रेणुकूट स्थित राशन डीलरों—सरफुद्दीन, विजय शंकर मिश्रा, परवेज पांडे, राघवेंद्र पांडे, जुम्मन अली और प्रभु नारायण के वितरण स्थलों पर जाकर चावल और गेहूं के नमूने एकत्र किए।

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेणुकूट बाजार में फलों की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़े-गले फलों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने खुद मौके पर खराब फलों को अलग कर फिंकवाया और निर्देश दिया कि खराब फल न केवल बिकने योग्य नहीं हैं, बल्कि ताजे फलों को भी प्रभावित करते हैं, जिससे आम जनता को नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि गर्मी और बारिश के इस मौसम में खराब फलों के सेवन से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि खराब फल न तो बेचे जाएं और न ही उन्हें ताजे फलों के साथ रखा जाए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई, जिसे लेकर आम जनता ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!