एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत सोनभद्र पुलिस ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

0
IMG-20250709-WA0039

*पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अगुवाई में पुलिस लाइन सहित सभी थाना/चौकियों में लगाए गए सैकड़ों पौधे*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन बुधवार 09 जुलाई 2025 को प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत आज जनपद सोनभद्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस महाअभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया, जिन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्वयं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, आरक्षीगण समेत पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए जनपद के सभी थानों एवं चौकियों पर भी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा, “वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं। ये न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। हर पौधा एक जीवन है और उसका पालन-पोषण करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।” उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से यह भी आग्रह किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि वे भविष्य में बड़े होकर हरित और स्वच्छ सोनभद्र की नींव रख सकें।

जनपद पुलिस के इस सामूहिक प्रयास ने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश दिया है और यह अभियान भविष्य में भी इसी उत्साह से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!