रेणुकूट वन प्रभाग पिपरी रेंज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

0
IMG-20250709-WA0011

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन 09 जुलाई 2025 को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को रेणुकूट वन प्रभाग अंतर्गत पिपरी रेंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़, प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) रेणुकूट कमल कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह, अनिल सिंह, राघवेंद्र जी (वन क्षेत्राधिकारी पिपरी), रोटरी क्लब एवं लायंस क्लब के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के दौरान फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों को रोपा गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पेड़-पौधों के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डीएफओ कमल कुमार ने कहा, “वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, यह हमारी अगली पीढ़ी के लिए एक हरित विरासत है। हर व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए।”

नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ने भी सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें और पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा पौधों की देखभाल का संकल्प लेकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!