ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट द्वारा “वन महोत्सव” के तहत वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन

0
IMG-20250709-WA0041

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन बुधवार 09 जुलाई 2025 को

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देते हुए संस्थान परिसर स्थित “मधुबन” में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत “वन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रासिम इकाई प्रमुख मनीष गर्ग एवं मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने की अपील की।

इस अवसर पर संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण राकेश कुमार, प्रमुख (कर्मचारी संबंध) राजेश सिंह, प्रमुख (सुरक्षा विभाग) सतीश कुमार सिंधी, अधिकारी (उद्यान विभाग)

तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज का यह प्रयास न सिर्फ पर्यावरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ भविष्य की दिशा में सार्थक कदम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!