गुरु पूर्णिमा पर श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में धूमधाम से हुआ गुरु पूजन और भंडारा
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 10 जुलाई 2025 को पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडे जी, काशी से पधारे ब्रह्मचारी ज्ञान चैतन्य जी एवं गुरु माता नीलम पांडे जी का विधिवत गुरु पूजन किया गया। पूजन उपरांत गुरुदेव के सान्निध्य में भक्तों ने मिलकर रुद्राभिषेक किया, जिससे आश्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम में कोलकाता से पधारे प्रमुख भक्तों में नरेश जैन, अशोक जी लड्डा, संतोष जी शर्मा, गिरिराज राठी, संजू सोनकर, नंदकिशोर पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय नगर से रंगनाथ जी मिश्रा, राकेश सिंह, नित्यम झा, शुभम झा, टीपू, दीपक सिंह सहित कई श्रद्धालु भक्तों ने गुरुदेव एवं ब्रह्मचारी ज्ञान चैतन्य जी का तिलक, माल्यार्पण एवं पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूजन के उपरांत आश्रम परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और गुरु महिमा की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण अध्यात्ममय बन गया। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम परिवार एवं सेवाव्रती कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
