दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर द्वारा छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
अनपरा (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 10 जुलाई 2दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत वर्षा ऋतु की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को छाता वितरित किए। इस कार्यक्रम का आयोजन दिशिता मण्डल के प्रांगण में किया गया।
इस अवसर पर मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और महिला मंडल को धन्यवाद दिया। इंदु सिंह ने कहा कि वर्षा के मौसम में दैनिक कार्यों के लिए बाहर जाने वाले कई लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

इसी को देखते हुए महिला मंडल ने छाता वितरण का निर्णय लिया। एक कार्यक्रम आयोजित कर 62 जरूरतमंद व्यक्तियों को छाते वितरित किए गए। इसी क्रम में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्याएं विभा शैलेश सिंह एवं निशा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ सदस्याएं कंचन पाठक, मेनका अरोड़ा, विभा सिंह, रित्तु हर्षवर्धन, सविता चौबे, सुजाता पाण्डेय, स्मृति लेखा पटनायक, नूतन सिंह, रेखा सिंह, करवी दास मिश्रा, जौंसी सोनी तथा अन्य सदस्याएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
