इनर व्हील क्लब रेणुकूट ने किया वृक्षारोपण–”पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का दिया संदेश

0
IMG-20250711-WA0007

*इंडियन पब्लिक स्कूल में लगाए गए 50 से अधिक पौधे*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। प्रकृति का अनमोल उपहार माने जाने वाले वृक्ष आज की प्रदूषित होती जलवायु के बीच जीवनदायिनी भूमिका निभा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब रेणुकूट द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2025 को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन इंडियन पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में किया गया।

इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने आम, जामुन, अमरूद, त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) तथा विभिन्न प्रकार के फूल और औषधीय पौधों सहित 50 से अधिक पौधे लगाए। ये पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, बल्कि स्कूल के बच्चों को भी हरियाली और स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या रिशु सक्सेना ने सक्रिय भूमिका निभाई और क्लब को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस वृक्षारोपण अभियान में क्लब की अध्यक्षा उदिता बनर्जी, सचिव ममता बंसल, कोषाध्यक्ष संध्या सिंह, पूर्व अध्यक्षा विनीता बंसल और सदस्य मीरा चौबे ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इनर व्हील क्लब रेणुकूट की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि “पेड़ बचाओ, प्रदूषण भगाओ” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आज की आवश्यकता है। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!