हिंडालको शॉपिंग मॉल में गोकुल चाट कॉर्नर का भव्य शुभारंभ
*लाजवाब स्वाद और मटका कुल्फी बनी खास आकर्षण*
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 12 जुलाई 2025 को हिंडालको कॉलोनी स्थित हिंडालको शॉपिंग मॉल में गोकुल चाट कॉर्नर का भव्य शुभारंभ किया गया। रेणुकूट में पहले से ही स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध गोकुल चाट भंडार ने अब शॉपिंग मॉल में अपने नए आउटलेट के जरिए ग्राहकों को और अधिक सुविधाएं देने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और गोकुल चाट की लाजवाब वैरायटी का स्वाद चखा। नए गोकुल चाट कॉर्नर में चाट के साथ-साथ बर्गर, पिज़्ज़ा, सैंडविच, मोमोज, गोलगप्पे और विशेष रूप से मटका कुल्फी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। गोकुल चाट कॉर्नर के ओनर कन्हैया प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों को हमेशा बेहतर गुणवत्ता, साफ-सफाई और हाइजीनिक माहौल में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि गोकुल चाट ब्रांड ने हमेशा ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखा है और यह नया कॉर्नर उसी परंपरा को आगे बढ़ाएगा। इस नए उद्घाटन से रेणुकूटवासियों को एक और बेहतरीन स्वाद का ठिकाना मिला है, जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
