विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत: पिपरी खंड अंतर्गत 17 से 19 जुलाई तक लगेगा मेगा बिजली बिल समाधान शिविर

0
IMG-20250712-WA0013

*रेणुकूट, मूर्धवा व खाड़पाथर क्षेत्र में लगाए जाएंगे समाधान कैंप*

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 12 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु पिपरी विद्युत वितरण खंड अंतर्गत मेगा बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रेणुकूट, मूर्धवा व खाड़पाथर क्षेत्रों में तीन दिनों तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
शिविर कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:17 जुलाई: हनुमान सिंह कटरा,18 जुलाई: नेशनल फर्नीचर,19 जुलाई: राधा कृष्ण मंदिर के समीप
शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित होंगे।
एसडीओ पिपरी धीरेंद्र प्रताप कौशल ने जानकारी दी कि इन शिविरों में उपभोक्ताओं की शिकायतों का पंजीकरण मौके पर ही 1912 पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा और पंजीकरण रसीद भी तत्काल दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बिल संबंधी समस्याओं का निस्तारण अधिकतम 7 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
शिविर में निम्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी:
नया बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर की शिकायत, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण, बिल भुगतान, इस मौके पर एसडीओ कौशल के साथ जेई संदीप सिंह, टीजी-2 रघुवेन्द्र तिवारी, टीजी-2 सुनील शर्मा, विजय मल प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पावर कॉरपोरेशन की इस पहल से उपभोक्ताओं को घर के पास ही अपनी बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान का एक बड़ा अवसर फ़ रहा है। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!