श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुआ अखंड कीर्तन, भव्य प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन

0
1000589860

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन मंगलवार 05 अगस्त 2025 को
श्रावण मास के पावन अवसर पर रेणुकूट स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड हरी कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके पश्चात अखंड हरी नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने “हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे; हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे” का निरंतर जाप करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रावण मास जैसे पवित्र माह में समाज के आध्यात्मिक उत्थान और संस्कृति के संरक्षण हेतु किया जाता है। परिषद लंबे समय से हिंदू धर्म एवं उसकी गौरवशाली परंपराओं के संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।
कीर्तन के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राजेश सिंह – प्रांत समरसता प्रमुख, काशी प्रांत गोपाल सिंह – जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद
वीर बहादुर सिंह – प्रखंड प्रमुख
मनीष मिश्रा – प्रखंड मंत्री
संतोष सिंह – उपाध्यक्ष
रमाकांत पांडे – सत्संग प्रमुख
किशन गुप्ता, निहाल, कुबेर, विवेक शर्मा, सूरज साहनी, जय प्रकाश गुप्ता, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, अमन सिंह, बिट्टू बजरंगी, रविंद्र झा, अनुज पांडे, आप सिंह, विद्या तिवारी, गुड्डू सिंह, साहिल श्रीवास्तव, सविता सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, ए.डी. त्रिपाठी, राज वर्मा, नवीन चंद्र पांडे, दिनेश सिंह, भोपाल सिंह सहित अनेक भक्तजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस प्रकार का धार्मिक आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को जाग्रत करता है, बल्कि समाज को एकता, भाईचारे और संस्कृति के मूल मूल्यों से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!