ग्रासिम इंडस्ट्रीज रेनुकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

0
IMG-20260127-WA0042

(आदित्य सोनी)

रेनुकूट (सोनभद्र)। 26 जनवरी 2026
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुकूट के खेल मैदान पर 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख (तकनीकि) श्री राजन किशन पाठक रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा परेड मार्च का आयोजन किया गया। इसके पश्चात केसरी देवी विद्या मंदिर प्ले स्कूल, तरंग महिला महल रेनुकूट, कानोरिया कम्पोजिट विद्यालय तथा मित्र महल प्राथमिक विद्यालय, रेनुकूट के छात्र-छात्राओं की टोलियों का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया तथा सुरक्षा जवानों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक नृत्य एवं समसामयिक विषयों पर आधारित झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजन किशन पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को आपसी समन्वय एवं सौहार्द के साथ जीरो हार्म के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित ढंग से कार्य करना चाहिए। इससे न केवल संस्थान बल्कि उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भी सतत विकास संभव होगा और तभी हमारा देश एक मजबूत एवं सशक्त राष्ट्र बन सकेगा।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा गत वर्ष संस्थान में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए गुड वर्क अवार्ड के अंतर्गत विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख (मानव संसाधन) श्री राजीव दुबे, प्रमुख (लेखा एवं वित्त) श्री विकास माहेश्वरी, प्रमुख (पावर प्लांट) श्री विवेक गुप्ता, प्रमुख (वैप) श्री अधिराज मोहन रॉय, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) श्री मनीष नाबियार, प्रमुख (कर्मचारी संबंध) श्री राकेश कुमार सहित मानव संसाधन एवं सुरक्षा विभाग की टीम उपस्थित रही।
समारोह में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी, श्रमिक बंधु, संविदाकार, संविदा श्रमिक तथा बड़ी संख्या में संस्थान एवं आसपास क्षेत्र की महिलाएँ और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रमुख (कर्मचारी संबंध) श्री राकेश कुमार ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!